फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Road Accident: बलौदाबाजार-भाटापारा में सड़क हादसे का सिलसिला जारी, ट्रक की टक्कर से नर्स की गई जान

Fri, 28 Mar 2025 09:55 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा

सार

छत्तीसगढ़ में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। एक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। भाटापारा सड़क हादसे में एक नर्स की टक्कर लगने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में हुए एक और दर्दनाक हादसे में अज्ञात ट्रक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला बलौदाबाजार के एक निजी नर्सिंग होम में नर्स के रूप में कार्यरत थी।

विज्ञापन


घटना पलारी थाना क्षेत्र से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर रायपुर मार्ग पर हुई। मृतक महिला अपने पति और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर रायपुर से बलौदाबाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, हादसे में महिला के पति और बच्चे बाल-बाल बच गए।

मृतक महिला की पहचान
मृतक महिला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम बैगन डबरी की निवासी थी। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों से आम जनता में रोष है। लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ बिना हेलमेट और तीन सवारी पर चालान काटकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेती है, लेकिन सड़क सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं किए जाते।
विज्ञापन


आखिर इन दर्दनाक हादसों के लिए जिम्मेदार कौन है? क्या प्रशासन की लापरवाही इन घटनाओं को बढ़ावा दे रही है? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें