फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: मंत्री टंक राम वर्मा का हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु के साथ फोटो वायरल, सियासी हलचल तेज

Wed, 11 Jun 2025 08:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

वायरल हो रही इस तस्वीर में मंत्री दोनों हाथ बांधे खड़े हैं और उनके सामने दाढ़ी वाला वह शख्स खड़ा है जिसे वायरल पोस्ट में हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मंत्री टांक राम वर्मा का हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु के साथ फोटो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं खेल मंत्री टंक राम वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनके किसी सरकारी कार्य या योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि एक वायरल तस्वीर है, जिसमें वे एक हिस्ट्रीशीटर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हो रही है। 

विज्ञापन


वायरल हो रही इस तस्वीर में मंत्री दोनों हाथ बांधे खड़े हैं और उनके सामने दाढ़ी वाला वह शख्स खड़ा है जिसे वायरल पोस्ट में हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह तस्वीर मंत्री टंक राम वर्मा के सरकारी कार्यालय की बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल इस तस्वीर की पुष्टि या खंडन मंत्री या उनके कार्यालय की ओर से नहीं किया गया है। ना ही यह स्पष्ट हुआ है कि उक्त व्यक्ति वास्तव में फरार हिस्ट्रीशीटर है या नहीं। लेकिन सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें