फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE 12th Topper: 'मैं स्कूल और परिवार का आभारी हूं', पलारी के जिज्ञासु वर्मा ने प्रदेश में किया टॉप

Wed, 29 Apr 2026 06:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बलौदाबाजार-भाटापारा

सार

12वीं के परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु मंदिर पलारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिज्ञासू वर्मा ने 98.60 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
छात्र जिज्ञासु वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। इन परिणामों में सरस्वती शिशु मंदिर पलारी ने शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने संकुल, ब्लॉक और पूरे जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का भी नाम ऊंचा किया है। जिज्ञासु के पिता का नाम नरेंद्र कुमार वर्मा है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। 

शिक्षकगण और परिजनों में भी उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता को छात्र के अनुशासन का परिणाम बताया है। नियमित अध्ययन और शिक्षकों का मार्गदर्शन भी इसकी वजह बताई गई। क्षेत्रवासियों ने भी जिज्ञासु वर्मा को बधाई दी है। उन्होंने जियासु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर पलारी ने कक्षा 12वीं के परिणामों में प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। विद्यालय के छात्र वर्मा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर यह गौरव दिलाया। यह सफलता विद्यालय के शैक्षणिक मानकों को दर्शाती है। प्रबंधन ने इसे सामूहिक प्रयास का नतीजा बताया है।

जिज्ञासु वर्मा की सफलता के पीछे उनका अनुशासन प्रमुख कारण रहा है। उन्होंने नियमित रूप से अध्ययन किया और कड़ी मेहनत की। शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन भी उनकी उपलब्धि में सहायक रहा। यह उनके समर्पण और लगन का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें