फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जनप्रतिनिधि की दबंगई, घर में घुसकर की मारपीट; आहत किसान ने जहर खाकर दी जान

Tue, 01 Apr 2025 09:52 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

भाटापारा में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की दबंगई के मामले दिनों दिन सामने आ रहे हैं। ताजा मामला एक बुजर्ग की पिटाई का है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की दबंगई के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कटगी से सामने आया है, जहां जिला पंचायत सदस्य के पति विमल देवांगन ने एक बुजुर्ग किसान के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन


मारपीट से दहशत में आए बुजुर्ग किसान ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी विमल देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि बलौदा बाजार जिले में हाल ही में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मनमानी के कई मामले सामने आए हैं। कुछ दिन पहले ग्राम सुहेला में तहसीलदार के दुर्व्यवहार के कारण एक किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इसके अलावा, एक पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो भी वायरल हुआ था। अब जनप्रतिनिधियों की दबंगई का यह नया मामला सामने आया है, जिससे जिले में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


इस तरह की घटनाओं से किसानों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। प्रशासन को इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि आम जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें