फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara: पारिवारिक कलह का खौफनाक अंजाम, छोटे ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचला सिर

Mon, 09 Jun 2025 02:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

भाटापारा के ग्राम बिजराडीह में पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर  खौफनाक शक्ल ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय राजूराम यदु की उसके छोटे भाई भुवन यदु ने सिर पर पत्थर से हमला कर नृशंस हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा के ग्राम बिजराडीह में पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर  खौफनाक शक्ल ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय राजूराम यदु की उसके छोटे भाई भुवन यदु ने सिर पर पत्थर से हमला कर नृशंस हत्या कर दी।

विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। आज 9 जून को एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। गुस्से में आग-बबूला छोटे भाई भुवन ने बड़े भाई के सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी भुवन यदु मौके से फरार हो गया है। घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें