फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीरसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: हाइवा ने कई ट्रकों और कार को मारी टक्कर, गाड़ियों से दबे लोग, कई घायल

Wed, 07 Jun 2023 02:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार

सार

हादसे में कई लोग गाड़ियों के बीच में और नीचे दबे हुए हैं। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। 
 
विज्ञापन
हाइवा की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और लोग उसमें दब गए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदाजार जिले में बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया है। भाटापारा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने कई वाहनों की अपनी चपेट में ले लिया। हाइवा की टक्कर से चार मालवाहक और एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में कई लोग गाड़ियों के बीच में और नीचे दबे हुए हैं। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें