बलौदाबाजार-भाटापारा के ग्राम खैरी में तेज रफ्कार कार अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार दादा की मौत हो गई जबकि नाती की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। नाती की हालत नाजुक होने के चलते उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना भाटापारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।