फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय: चेंगन्नूर बीजेपी प्रत्याशी गोपाकुमार के नामांकन में हुए शामिल

Mon, 23 Mar 2026 04:14 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
विज्ञापन
चेंगन्नूर बीजेपी प्रत्याशी गोपाकुमार के नामांकन में हुए शामिल सीएम साय - फोटो : CG News
विज्ञापन
सीएम विष्णु देव साय केरल दौरे पर है। वहां कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर विधानसभा बीजेपी प्रत्याशी एमवी गोपाकुमार के नामांकन में शामिल हुए।
विज्ञापन



उन्होंने दावा करते हुए कहा कि केरलम की जागरूक जनता आज परिवर्तन के लिए तैयार दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्थापित सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मॉडल ने यहाँ भी विश्वास का मजबूत आधार निर्मित किया है। चेंगन्नूर सहित सम्पूर्ण केरलम प्रदेश में भाजपा के प्रति जनसमर्थन निरंतर बढ़ रहा है, जो इस विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों का संकेत है।
विज्ञापन




विज्ञापन

 

 

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ भाजपा का संगठन केरलम में तेजी से सशक्त हो रहा है। कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का भरोसा दोनों मिलकर एक नए युग की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि चेंगन्नूर से गोपाकुमार विजयी होंगे और केरलम की धरती पर कमल का फूल खिलकर एक नए परिवर्तन की कहानी लिखेगा।।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें