फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara: CM ने किया स्वामी आत्मानन्द कोचिंग योजना का शुभारंभ, नीट और जेईई की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग

Tue, 03 Oct 2023 08:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
CM ने किया स्वामी आत्मानन्द कोचिंग योजना का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी आत्मानन्द कोचिंग योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

 

जिले के विकासखण्ड बलौदाबाजार में पंडित चक्रपाणी शुक्ल स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय, भाटापारा में पंचम दीवान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कसडोल में स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय, सिमगा में स्वामी आत्मन्द उत्कृष्ट विद्यालय तथा पलारी विकासखण्ड में स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय में स्वामी आत्मानन्द कोचिंग योजना के तहत कोचिंग सेंटर की शुरूअत हुई। 

 

स्वामी आत्मानन्द कोचिंग योजना में बच्चों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई की उच्च स्तरीय कोचिंग निःशुल्क दी जाएगी। कोचिंग के लिए प्रतिष्ठित संस्था एलन कोंचिंग इंस्टिट्यूट से एमओयू किया गया है जो रायपुर से ऑनलाइन माध्यम से सभी कोचिंग सेण्टर से जुड़कर कक्षा 12 के गणित व जीव विज्ञान विषय के  बच्चों को मैथ्स, केमिस्ट्री, फिजिक्स एवं बायलॉजी की कोचिंग दी जाएगी। ऑनलाइन कोचिंग के लिए सभी सेंटर में नेटवर्क सहित अन्य आवश्यक उपकरण की व्यवस्था कर ली गई है। ऑनलाइन कोचिंग के दौरान बच्चों को स्थानीय स्तर पर सपोर्ट के लिये प्रत्येक सेंटर में नोडल अधिकारी बनाए गए है। कोचिंग के लिए अब तक पांचों विकासखंड में कुल 267 बच्चों ने पंजीयन कराया है जिसमे नीट के लिए 210 एवं जेईई के लिए 57 बच्चे शामिल है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें