CG Assembly Budget Session 2026: प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 14वें दिन छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक 2026 सदन के पटल पर रखा।
CG Assembly Budget Session 2026: प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 14वें दिन छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक 2026 सदन के पटल पर रखा। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच विधेयक पर चर्चा होने के बाद इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। सदन में मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक 2026 का उद्देश्य संपत्ति पंजीयन (रजिस्ट्री) पर लगने वाले 12% अतिरिक्त उपकर शुल्क को खत्म करना है।
विज्ञापन
कैबिनेट ने पहले इस विधेयक के प्रारूप का अनुमोदन किया था, जिसके बाद इसे विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन पारित कराने की प्रक्रिया अपनाई गई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधेयक के संबंध में कहा कि इसका उद्देश्य अनुत्पादक या पुरानी योजनाओं के लिए लिए जा रहे अतिरिक्त करों को बंद करना है।
उन्होंने कहा कि यह उपकर पिछली सरकार में बंद हो चुकी ‘राजीव गांधी मितान क्लब योजना’ के लिए लगाया गया था, जिसे अब हटाया जा रहा है। इस संशोधन से संपत्ति खरीदने वाले लोगों को राहत मिलेगी और स्टाम्प शुल्क में कमी आएगी।