फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा: सेवा पखवाड़ा पर भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

Sat, 13 Sep 2025 11:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
विज्ञापन
सेवा पखवाड़ा पर भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़ा को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज को सेवा और समर्पण से जोड़ने का कार्य करती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया मंत्र “सेवा ही संगठन” हर कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है। शर्मा ने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान को उत्सव की तरह मनाएं और सेवा का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं।

जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद यादव ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि समाज की कमजोर कड़ी तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने महिला शक्ति और युवाओं को सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और पोषण जागरूकता जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनहित को मजबूती दी जा सकती है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु (गोलु), कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, आशीष जायसवाल, महाबल बघेल, मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत सहित मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि सेवा ही हमारा मूल मंत्र है और समाजहित व राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें