फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बर्खास्त आरक्षक पर तीन एफआईआर दर्ज, दो लोगों से की ठगी, नाबालिग से दुष्कर्म का भी आरोप

Wed, 10 Sep 2025 11:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

छत्तीसगढ़ के भाटापारा में एक बर्खास्त आरक्षक पर पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं। जिसमें एक नाबालिग से दुष्कर्म समेत दो ठगी के आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन
बर्खास्त आरक्षक पर ठगी और दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के सिमगा ब्लॉक से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक बर्खास्त आरक्षक पर ठगी और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक ने एक व्यक्ति से लगभग 18 हजार रुपये और दूसरे से लगभग 80 हजार रुपये की ठगी की है। इसके अलावा उस पर एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने का भी आरोप है।
विज्ञापन


तीनों मामलों में सिमगा थाना पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी छत्तीसगढ़ प्रदेश से बाहर मध्यप्रदेश के शहडोल का रहने वाला है।  बर्खास्त आरक्षक का नाम जयप्रकाश मिश्रा बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला भाटापारा सिमगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें