फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा: अंतर्राष्ट्रीय मैच से पहले सट्टेबाजों पर कड़ी निगरानी, पुलिस बोली- भू­मिगत ही रहेंगे सटोरिए

Tue, 02 Dec 2025 08:54 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले भाटापारा में सट्टा गतिविधियों की हलचल बढ़ गई है। नामचिन सटोरिए भुमिगत होकर बाहर से नेटवर्क चला रहे हैं। पुलिस लगातार कार्रवाई का दावा कर रही है। 
 
विज्ञापन
भाटापारा में सट्टेबाजों पर पुलिस की कड़ी निगरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा में बुधवार से छत्तीसगढ़ की राजधानी में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर पूरे प्रदेश में हलचल तेज है। इसी बीच भाटापारा, जिसे मिनी बॉम्बे और सट्टे के गढ़ के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर चर्चा में है। लंबे समय से शहर के नामचिन और रसूखदार सटोरिए भुमिगत हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार वे दूसरे शहरों से अब भी अपने सट्टे के कारोबार को संचालित कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाटापारा पुलिस इन भुमिगत सटोरियों को अब तक पकड़ने में असफल रही है। हालांकि पुलिस का दावा है कि लगातार कार्रवाई की जा रही है और आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज होगी। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि जो भुमिगत हैं, वे भुमिगत ही रहें, भाटापारा आने की हिम्मत न करें। पुलिस की लगातार कार्रवाई से सटोरिए डरे हुए हैं।

वहीं शहर में दबे जुबान चर्चा है कि कुछ ऐसे सटोरिए, जो पुलिस रिकॉर्ड में भुमिगत दर्ज हैं, वे पुलिस की आंखों में धूल झोंककर शहर में दिखाई भी दे जाते हैं। ऐसे में आम जनता सवाल उठा रही है कि फिर पुलिस के दावों में कितनी सच्चाई है?
विज्ञापन


इस पूरे मामले पर भाटापारा एसडीओपी तारेश साहू ने कहा कि लगातार कार्रवाई से भुमिगत सटोरिए डरे हुए हैं। जैसे ही सूचना मिलती है, पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। शहर के भुमिगत सटोरिए भुमिगत ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें