फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara : नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भांडाफोड़, गुप्त सूचना पर मारा छापा, बोलतें और कार जब्त

Sat, 12 Aug 2023 05:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

अबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए कहा कि दिलीप धृतलहरे के ग्राम माढ़र थाना सिमगा स्थित मकान में दबिश दी गई। जहां आरोपी दिलीप धृतलहरे रंगे हाथ मौके पर नकली मदिरा निर्मित करते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन
नकली शराब बनाने वाला शख्स गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली शराब बनाकर बेचने वाले आरोपी के पास से 2000 नग ढक्कन देसी मशाला मदिरा और 2000 नग ढक्कन विदेशी गोवा मदिरा, 800 नग देसी मशाला मदिरा का लेबल 1 प्रिंटर मशीन, एक मारुति सुजुकी कार, 3 पेटी नकली देसी मशाला मदिरा, छत्तीसगढ़ का लेबल और ढक्कन लगी हुई 7 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित एवं विक्रय हेतु देसी मशाला मदिरा जब्त की है।

विज्ञापन


अबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए कहा कि दिलीप धृतलहरे के ग्राम माढ़र थाना सिमगा स्थित मकान में दबिश दी गई। जहां आरोपी दिलीप धृतलहरे रंगे हाथ मौके पर नकली मदिरा निर्मित करते हुए पकड़े गए। मकान की तलाशी लेने पर 3 पेटी नकली मशाला मदिरा बरामद की है। जिस पर छत्तीसगढ़ का लेबल और ढक्कन लगा हुआ था।  साथ ही 2000 नग देसी मशाला मदिरा के ढक्कन, 2000 नग विदेशी गोवा मदिरा के ढक्कन, 800 नग देसी मशाला मदिरा का प्रिंटेड रैपर और प्रिंटर मशीन बरामद की गई है। 

जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी के घर खड़ी एक मारुति सुजुकी कार से 10 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित गोवा स्पेशल मदिरा और 7 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित मशाला मदिरा बरामद की है। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मध्य प्रदेश से मदिरा लाकर यहां उसमें छत्तीसगढ़ का लेबल और ढक्कन लगाकर नकली मदिरा बेचा करते थे। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)34(2)36,59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लगभग दो दिन पूर्व ही बलौदा बाजार जिला पुलिस अधीक्षक दीपक झा और अबकारी अधिकारी जलेस सिंह से बात की गई थी। उन्होने भी कहा था कि नकली शराब बनाने की शिकायत लगातार मिल रही है। लेकिन स्थान का पता नहीं चल रहा है। भाटापारा के पंचशील नगर टेहका रोड और ग्राम सुरजपुरा मे भी नकली शराब परोसी जा रही है। जिस तरह नकली शराब बनाकर पैक करने का विडियो अबकारी विभाग ने जारी किया है। उससे तो यही अनुमान लगाया जा सकता है कि विभाग ने पूरी सूचना के आधार पर कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें