फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara: 'अघोषित बिजली कटौती से हर वर्ग दुखी', इन्द्र साव ने बोले- किसानों को अंधेरे में रख रहे

Fri, 25 Apr 2025 07:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

भाटापारा में विधायक इन्द्र साव कहा कि अघोषित बिजली कटौती से हर वर्ग दुखी है। किसानों को अंधेरे में रख उद्योगों को बिजली दे रही है। 
विज्ञापन
विधायक इन्द्र साव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनता, किसान, छोटे व्यापारी समेत हर वर्ग त्रस्त है। वहीं, राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहा कि सरकार किसानों को ना तो पर्याप्त पानी दे पा रही है और ना ही बिजली। राज्य सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को खुश करने में लगी हुई है।

विज्ञापन


विधायक साव ने राज्य सरकार को जनविरोधी और किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां एक ओर किसान अपने खेतों में पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश भर में अंधाधुंध बिजली कटौती कर रही है और उद्योगों को प्राथमिकता देकर आम लोगों की उपेक्षा कर रही है।

इन्द्र साव ने कहा कि पूर्व की भूपेश सरकार के समय घरेलू और व्यवसायिक बिजली दरें कम थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने भले ही बिजली बिल हाफ योजना को जारी रखा है, पर उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ा दिया है। बिजली दरों में वृद्धि कर लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरप्लस बिजली वाले राज्य में आज स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कभी भी, बिना पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है। इससे पीने और निस्तार के पानी की भी किल्लत हो रही है। विधायक ने कहा कि यह स्थिति सरकार की कथनी और करनी के बीच फर्क को साफ उजागर करती है। विधायक साव ने सरकार से मांग की है कि बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए और किसानों, व्यापारियों व आम जनता को राहत दी जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें