छत्तीसगढ़ के भाटापारा में जनपद पंचायत के सहायक विकास विस्तार अधिकारी को सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस धीरज कुमार सोनी को जारी हुआ है। बिना सूचना के कार्यालय से नदारद रहने पर जिला पंचायत सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का पंजीयन कार्य प्रभावित हुआ और नोडल अधिकारी होते हुए भी फॉर्म पंजीकरण में नाकाम हुए। इसके लिए विभाग ने संतोष जनक स्पष्टीकरण नहीं देने पर बड़ी करवाई के लिए कहा है।