बलौदाबाजार भाटापारा जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में लगातार ठगी का मामले सामने आ रहे थे। पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ लिया है। पुलिस ने ठग गिरोह में लगभग 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। खरसिया से सभी ठग की गिरफ्तारी हुई है। बलौदाबाजार जिला पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।