फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara Accident: भाटापारा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 17 Oct 2025 12:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

भाटापारा के सिद्ध बाबा रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक निखिल पाण्डे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। निखिल दीनदयाल उपाध्याय वार्ड का निवासी था। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा के सिद्ध बाबा रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक निखिल पाण्डे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। निखिल दीनदयाल उपाध्याय वार्ड का निवासी था। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक के जेब से रेलवे का टिकट बरामद हुआ है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह यात्रा करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, युवक की मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इस घटना ने फिर से रेलवे प्रशासन और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें