भाटापारा के ग्राम जराहगांव में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। घटना मे लगभग 18 वर्ष की युवती की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना लोगों ने पुलिस तो दी, घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।