फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara News: भाटापारा में अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई, तीन जगह छापेमारी; 1044.40 क्विंटल धान जब्त

Sun, 07 Dec 2025 11:32 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

भाटापारा में अवैध धान खपाने की कोशिश पर प्रशासन ने तीन जगह संयुक्त छापेमारी कर 1044.40 क्विंटल धान जब्त किया। वैध दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई की गई और अधिकारियों ने आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
 
विज्ञापन
अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा मे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान खपाने की कोशिशों को रोकने के लिए कोचियों और बिचौलियों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर भाटापारा टीम ने आज तीन स्थानों पर संयुक्त छापेमारी करते हुए करीब 24.74 लाख रुपये मूल्य का 1044.40 क्विंटल धान जब्त किया।

विज्ञापन


राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सुरजपुरा के भव्य ट्रेडर्स से 28 क्विंटल, खैरा निपनिया के माखन गिरी गोस्वामी के गोदाम से 16.40 क्विंटल और भाटापारा के रिद्धि-सिद्धि वेयरहाउस से 1000 क्विंटल धान जब्त किया। बताया गया कि इन तीनों व्यापारियों ने उपार्जन केंद्रों में खपाने के उद्देश्य से धान का अवैध भंडारण किया था।

दबिश के दौरान टीम ने धान संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन तीनों ही संस्थानों द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। दस्तावेजों के अभाव में कुल 1044.40 क्विंटल धान जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इस कार्रवाई में एसडीएम भाटापारा श्यामा पटेल, तहसीलदार यशवंत राज, सहायक खाद्य अधिकारी लक्ष्मण कश्यप, मंडी सचिव चुन्नी ध्रुव, मंडी उपनिरीक्षक मनोहर राव, प्रफुल्ल मांझी और श्यामलाल शामिल रहे एसडीएम श्यामा पटेल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार कोचियों और बिचौलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें