फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: बिहार में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के खिलाफ युवा कांग्रेस का पैदल मार्च, कही ये बात

Sat, 17 May 2025 01:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बिहार पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के खिलाफ बालोद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकडे के मार्गदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बिहार पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के खिलाफ बालोद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकडे के मार्गदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा  कि भारत में सामाजिक न्याय आकर रहेगा और राहुल गांधी इस आंदोलन के न्याय योद्धा हैं। इससे प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेसी राजीव भवन से घड़ी चौक तक नारे बजी करते विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रशासनिक महामंत्री आदित्य दुबे ने कहा कि बिहार की जद(यू)-भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है।

विज्ञापन


छात्रों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमले परोसे जा रहे हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बिहार में शिक्षा न्याय संवाद में बिहार की खोखली शिक्षा व्यवस्था पर बात करने गए थे। बिहार सरकार ने उनके इस कार्यक्रम को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया। आदित्य दुबे ने कहा कि इस प्रकार से कार्यक्रम को रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब दलित, वंचित, पिछड़े वर्ग के छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है। लाकड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के पीछे युवाओं की शक्ति है। इस प्रकार की एफआईआर से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें