फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद: पर्यावरण पार्क में काम करने वाले मजदूरों को नहीं मिला वेतन, मंत्री से मांगी मदद, कश्यप ने लगाई फटकार

Sat, 16 Aug 2025 04:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में वन विभाग अंतर्गत संचालित पर्यावरण पार्क में काम करने वाले मजदूरों को अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है वहीं 15 अगस्त समझ में शामिल होने आए मंत्री केदार कश्यप के सामने उन मजदूरों ने अपनी समस्याओं को रखा।
विज्ञापन
मजदूरों को नहीं मिला वेतन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में वन विभाग अंतर्गत संचालित पर्यावरण पार्क में काम करने वाले मजदूरों को अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है वहीं 15 अगस्त समझ में शामिल होने आए मंत्री केदार कश्यप के सामने उन मजदूरों ने अपनी समस्याओं को रखा पहले तो उन्हें मंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा था फिर जैसे तैसे उन्होंने अपनी बातों को रखा तो मंत्री ने वन विभाग को फटकार लगाते हुए तत्काल मजदूरों का भुगतान करने को कहा।

विज्ञापन


दरअसल मजदूरों को पिछले कई महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है अगस्त 2024 से 17 मजदूरों को महज 4000 रुपये मजदूरी दी गई है जबकि बाकी राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है वर्ष 2025 के मई महीने से काम कर रहे लगभग 50 मजदूरों को तीन महीने बीत जाने के बावजूद एक बार भी मजदूरी नहीं मिली है।

भुगतान के लिए मंत्री ने किया निर्देशित 
जिले में समारोह के बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण के लिए वन मंत्री केदार कश्यप पर्यावरण पार्क पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद मजदूरों ने मंत्री से मुलाकात करने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया इसके बाद यह बात मंत्री तक पहुंची फिर तत्काल अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा की गई और भुगतान करने को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें