फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod Murder: घर में बिस्तर पर पड़ा मिला महिला का खून से लथपथ शव, देवर पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Oct 2025 09:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के दल्लीराजहरा में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का खून से लथपथ शव उसके ही घर से बरामद हुआ। मृतका की पहचान 35 वर्षीय प्रीति सेमरे के रूप में हुई है
विज्ञापन
Balod Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के दल्लीराजहरा में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का खून से लथपथ शव उसके ही घर से बरामद हुआ। मृतका की पहचान 35 वर्षीय प्रीति सेमरे के रूप में हुई है, जो स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर के पद पर कार्यरत थीं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रीति सेमरे 100 बिस्तर अस्पताल, दल्लीराजहरा में पदस्थ थीं। पति की मौत के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और जुलाई 2024 से उन्होंने अस्पताल में जॉइन किया था। मंगलवार को ही वे ड्यूटी पर आई थीं। गुरुवार देर रात उनका शव घर से खून से लथपथ अवस्था में मिला। घटना की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

देवर पर हत्या का आरोप
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के देवर अमन सेमरे को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, हालांकि वारदात का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच जारी है। पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें