फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद : शादी का लालच देकर 8 साल तक महिला का शोषण, आरोपी शिक्षक को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 03 Jan 2026 06:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सरकारी स्कूल का शिक्षक शादी का जाल बिछाकर 50 वर्षीय महिला के साथ 8 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। 
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सरकारी स्कूल का शिक्षक शादी का जाल बिछाकर 50 वर्षीय महिला के साथ 8 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई, थाने पहुंची और आरोपी रज्जू महिलांग (43) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

विज्ञापन


धोखे की गहरी साजिश
पुलिस ने बताया कि औराभाठा प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक रज्जू ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके सम्मान से खिलवाड़ किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बार -बार अवैध संबंध बनाए। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने पुष्टि करते हुए कहा कि बीएनएस की धारा 69 और 351(3) के तहत सख्त कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामला 2 जनवरी को उजागर हुआ, जिसकी जांच तेजी से चल रही है।पुलिस द्वारा आगे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें