फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोले का 'वीरू' बना दामाद: घंटों माइक से समझाती रही पुलिस, ऊपर चढ़े सिपाही तो टंकी के अंदर पानी में कूदा

Mon, 22 Dec 2025 02:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद में ससुराल वालों से तंग आकर एक शख्स पानी की टंकी पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को घंटों समझाया। इसके बाद रेस्क्यू टीम टंकी पर चढ़ी।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा दामाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के ग्राम सुवरबोड से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जहां नशे में धूत ससुराल से नाराज एक दामाद पानी की टंकी पर चढ़ गया। जिसके बाद से यहां पर ग्रामीणों ने परेशान होकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां नगर सेवा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं नशे में धुत दामाद को टंकी से उतरने की कोशिश की जा रही है, दरअसल दामाद अपने ससुराल की किसी बात से नाराज हुआ और शराब के नशे में वह सीधे पानी की टंकी पर जा चढ़ा वही जब पुलिस उसे उतारने के लिए टंकी पर पहुंची तो वह टंकी में कूद गया जिसके बाद से आनंन फानन में टंकी को खाली कराया गया है।

घर में करने लगा था विवाद
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, ससुराल में रह रहे पूना राम मंडावी (35) नशे की हालत में घर में विवाद करने लगा। विवाद के बाद वह घर से निकलकर जल जीवन मिशन के तहत निर्मित करीब 60 फीट ऊंची नई पानी टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। जिसे देखकर पूरा गांव परेशान होने लगा। जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया गया। तब जाकर अब मामला शांत हुआ है।
विज्ञापन

60 फिट ऊंची टंकी पर चढ़ा दामाद
आपको बता दें कि जल जीवन मिशन की जिस टंकी में पूना राम चढ़ा उसकी ऊंचाई 60 फिट से अधिक है और वहां जाने के लिए भी पुलिस को मशक्कत करना पड़ी। क्योंकि जरा सी लापरवाही सभी पर भारी पड़ सकती थी। जिसे देखते हुए पुलिस ने बाहर से ही उसे समझाने का प्रयास किया। माइक ले जाकर नीचे से उसे समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन जटिल तब हो गया। जब पूरे वह पानी की टंकी में कूद गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें