दंतैल हांथी का वीडियो आया सामने
- फोटो : अमर उजाला
बालोद जिले के बालोद गुरुर और डोंडी वन क्षेत्र में बीते एक महीने से दंतैल हांथी सक्रिय है और इसके साथ ही वन विभाग की संक्रीयता भी देखने को मिल रही है। गुरुवार रात दरम्यानी दंतैल हांथी ग्राम सेमरकोना के बनिता खैरवार के घर बाड़ी में घुसा था जिसे वन विभाग द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके बाद उप वन मंडल अधिकारी डिंपी बैस भी अपने टीम के साथ वहां डटी रही और हाथी विचरण क्षेत्र पहुंच कर ग्रामीणों को हाथी से सुरक्षित रहने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
हाथी ने खाया आम
उप वन मंडल अधिकारी डिंपी बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि ME3 हाथी जो कि मुल्ले से फिर वापसी कर गांव सेमरकोना में पहुंचा था वो आम खाते हुए नर्रा की तरफ आगे बढ़ गया और वन विभाग भी दूर से हांथी की निगरानी कर रही है और लोगों को समझाइश दिया जा रहा है कि हांथी से दूर रहे सभी रात में घरों के अंदर रहें अकेले जंगल की तरफ ना जाएं हांथी के साथ साथ वन विभाग की सक्रियता की वजह से पिछले एक साल में कोई मौत दर्ज नहीं हुई है हालांकि आर्थिक नुकसान हुआ है लेकिन उसका मुआवजा भी दिया जा रह है।
6 वर्षों में पहली बार पीछे रास्ता लिया दंतैल हांथी
उप वन मंडल अधिकारी ने बताया कि 6 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ जब ME 3 हाथी द्वारा अपना रास्ता रोका गया है दरअसल मुल्ले से आगे दल्लीराजरहा की तरफ ना बढ़ कर फिर वापस तालगांव होते हुए सेमरकोना गांव की तरफ से होते हुए नर्रा की तरफ आगे बढ़ रहा है अक्सर दंतैल हांथी अपना रास्ता नहीं रोकता वह उसी रास्ते में बढ़ते रहता है अब तक ME 3 हांथी ने सीधे सीधे गुरुर वन परिक्षेत्र से बालोद फिर राजहरा वहां से फिर उसी रास्ते में वापिस होते रहता था।