फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: कर्ज चुकाने के लिए खुद बना चोर, 900 कट्टा धान से भरा ट्रक चोरी करने वाला मालिक समेत चार गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 09:26 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के मालीघोरी में  900 कट्टा धान से लदा ट्रक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और जाल बिछाकर ग्राम कोरगुडा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद पुलिस ने 900 कट्टा धान से भरे ट्रक की चोरी का मामला सुलझा लिया है। इस मामले में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कर्ज की किस्त चुकाने के लिए खुद ट्रक मालिक ही चोर बन गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना मालीघोरी में 16 जनवरी को हुई थी। 900 कट्टा धान से भरा ट्रक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था। चोरों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक का जीपीआरएस तोड़ दिया था। हालांकि, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आगे उनकी योजना विफल रही। पुलिस ने जाल बिछाकर ग्राम कोरगुडा से चार आरोपियों को पकड़ा। इनमें नेतराम देवांगन, काशीराम, तरुण और धर्मेंद्र शामिल हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने इस सफलता की पुष्टि की है। सभी आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं।

चोरी का मास्टर प्लान
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी नेतराम के पास दो ट्रक थे। वह इन ट्रकों की किस्त नहीं चुका पा रहा था। इसी कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी का मास्टर प्लान बनाया।
विज्ञापन


आरोपियों ने 900 में से 280 कट्टा धान अपने दूसरे ट्रक में स्थानांतरित किया। पकड़े जाने के डर से उन्होंने सरकारी बारदाने बदलकर धान को लोकल बोरों में भर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 179 कट्टा चोरी का धान बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल ट्रक (सीजी 08 एक्यू 7884) और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा और सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य की टीम का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें