फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बालोद में पानी की टंकी गिरने से दो महिलाओं की मौत, हादसे में घायल बच्ची की हालत गंभीर

Thu, 11 Dec 2025 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ईंट बनाने के लिए बनाई गई पानी की टंकी की दीवार महिलाओं पर टूट कर गिर गई जिसमें दो महिलाओं की मौत और एक मासूम बालिका गम्भीर रूप से हुई घायल हुई है। घटना के बाद महिलाओं को संजीवनी हॉस्पिटल दल्लीराजहरा लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं मासूम को इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मासूम की स्थिति भी गम्भीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली डेम के किनारे की यह घटना है। ईंट भट्ठे में काम करने परिवार के साथ महिलाएं आई थीं। मृतक महिलाएं बलौदाबाजार की रहने वाली बताई जा रही हैं।

दरअसल ईंट भठ्ठे में काम करने आई महिलाएं पानी की टंकी के नीचे नहाने बैठी थीं। उसी समय पानी की टंकी की दीवार टूट कर महिलाओं के ऊपर गिर गई। मृतक महिला का नाम चन्द्रकला पति निंद कुमार 45 वर्ष ,आशा बारले पति सूरज बारले 29 वर्ष बताया जा रहा है। दल्लीराजहरा पुलिस मामले क जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें