फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: बालोद में गांजा बेचते युवक और महिला गिरफ्तार, 566 ग्राम गांजा और 1500 रुपये जब्त

Wed, 21 Oct 2026 04:55 PM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

बालोद जिले के गुण्डरदेही में पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में अनिकेत बघेल और अरुणा बघेल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 566 ग्राम गांजा और बिक्री के 1,500 रुपये नकद बरामद किए गए। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
गुण्डरदेही में गांजा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, 566 ग्राम गांजा व नकदी जब्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुण्डरदेही पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक युवक और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 566 ग्राम गांजा और बिक्री के 1,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन और एसडीओपी श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में नशे के अवैध कारोबार पर नजर रखी जा रही है।

20 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुण्डरदेही बस स्टैंड स्थित शौचालय के पास अनिकेत बघेल अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान अनिकेत के कब्जे से 566 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। विवेचना के दौरान इस अवैध कारोबार में अरुणा बघेल की संलिप्तता भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया और गांजा बिक्री से प्राप्त 1,500 रुपये नकद जब्त किए।

विज्ञापन


पढ़ें:  छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, सीएम साय करेंगे शुभारंभ, यहां देखें लाइव मैच

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिकेत बघेल (28), पिता संतोष बघेल और अरुणा बघेल (42), पति सुदामा गाड़ा, दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 11, गुण्डरदेही के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 354/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, पीएसआई धनेश्वर कंवर, आसमा कुर्रे, प्रधान आरक्षक जसवंत जांगड़े, आरक्षक यशवंत देशमुख, जगदीश बाघमार, पंकज ताराम और महिला आरक्षक कमलेश्वरी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बालोद पुलिस ने आम जनता से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें