फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद: स्कूल में चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी का सामान बरामद, जेल भेजे गए दोनों आरोपी

Mon, 03 Nov 2025 07:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के थाना डौंडी लोहारा पुलिस ने ग्राम भेड़ी के प्राथमिक स्कूल में सेंधमारी कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया एक इंडक्शन, माइक सेट बॉक्स और स्मार्ट टीवी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के थाना डौंडी लोहारा पुलिस ने ग्राम भेड़ी के प्राथमिक स्कूल में सेंधमारी कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया एक इंडक्शन, माइक सेट बॉक्स और स्मार्ट टीवी बरामद किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


घटना के संबंध में ग्राम भेड़ी प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक धमेंद्र देशमुख ने 3 नवम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 नवम्बर की सुबह कोई अज्ञात चोर स्कूल के कार्यालय और शिक्षण कक्ष का ताला तोड़कर अंदर घुसा और वहां रखे इंडक्शन, माइक सेट बॉक्स और स्मार्ट टीवी को चोरी कर ले गया। चोरी गए सभी सामान की कीमत 19 हजार 640 रुपये बताई गई है और सभी जरूरी समान थे।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में बारिकी से जांच करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।  पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया पुलिस ने आरोपी विजय कुमार ठाकुर, पिता स्व. भागीराम ठाकुर, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम भेड़ी, थाना डौंडी लोहारा, जिला बालोद और दुष्यंत कुमार उर्फ दिशु सुधाकर, पिता ढालसिंह सुधाकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भेड़ी, जिला बालोद, हाल मुकाम आर्य नगर, कोहका, भिलाई, थाना स्मृति नगर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें