फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद: नो पार्किंग में खड़े 10 वाहनों पर लगा यातायात का ताला, दो शराबी चालकों पर 20 हजार का जुर्माना

Mon, 13 Oct 2025 06:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद में जयस्तंभ चौक और कचहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु बालोद यातायात पुलिस ने सोमवार को सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
20 हजार का जुर्माना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद में जयस्तंभ चौक और कचहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु बालोद यातायात पुलिस ने सोमवार को सख्त कार्रवाई की। नो पार्किंग में अवैधानिक रूप से खड़े किए गए 10 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यातायात का ताला लगाया और 3,000 रुपये समन शुल्क वसूल किया। साथ ही वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से राहगीरों और यातायात को असुविधा होती है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

विज्ञापन


वहीं, 11 अक्तूबर को शराब सेवन कर वाहन चलाने के दो मामलों में आज न्यायालय ने फैसला सुनाया। यातायात पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों ट्रक चालकों को अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने प्रत्येक चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए कुल 20,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। साथ ही न्यायालय ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए गए तो जुर्माने के अलावा जेल की सजा भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें