फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद: महिला तांत्रिक के झांसे में फंसे तीन व्यापारी, लाखों रूपये ऐंठे, जानें पूरा मामला

Fri, 07 Nov 2025 04:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद में शॉर्टकट से पैसा कमाने का लालच तीन व्यापारियों को भारी पड़ गया। अनजान नंबर से आए फोन कॉल पर झांसे में आकर व्यापारियों ने खुद को महिला तांत्रिक बताने वाली ठग को पांच लाख 20 हजार रुपये सौंप दिए।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद में शॉर्टकट से पैसा कमाने का लालच तीन व्यापारियों को भारी पड़ गया। अनजान नंबर से आए फोन कॉल पर झांसे में आकर व्यापारियों ने खुद को महिला तांत्रिक बताने वाली ठग को पांच लाख 20 हजार रुपये सौंप दिए। जानकारी के अनुसार, महिला तांत्रिक ने फोन पर व्यापारियों को उनका पैसा 10 गुना करने का लालच दिया। इस झांसे में आकर तीनों व्यापारी आरोपी महिला को राजनांदगांव से अपनी कार में लेकर बालोद के गंजपारा पहुंचे। वहां उसने दो मटका, नींबू और तंत्र-मंत्र की सामग्री मंगवाई।

विज्ञापन


इसके बाद व्यापारियों द्वारा इकट्ठा किए गए 5 लाख 20 हजार रुपये को एक खाली मटके में रखवा तंत्र क्रिया करने का नाटक किया। महिला कारोबारी से शांत इलाके में जाकर तंत्र क्रिया करने की बात कहकर उनके साथ कार में बैठकर कचहरी चौक तक पहुंची। वहां पूजा सामग्री भूल जाने का बहाना बनाकर व्यापारियों को वापस मटके के पास भेजा और खुद मौके से फरार हो गई।

ठगी का एहसास होने पर व्यापारियों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया। जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि दुर्ग पुलिस ने हाल ही में ऐसे ही एक प्रकरण में एक महिला तांत्रिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बालोद पुलिस को शक है कि यही गिरोह स्थानीय व्यापारियों से भी ठगी कर चुका है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें