फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: भाजपा जिला महामंत्री बने सौरभ लूनिया, प्रथम नगर आगमन पर हुआ स्वागत; कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Thu, 31 Jul 2025 09:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के दल्लीराजहरा से सौरभ लूनिया को भाजपा जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। जिनका कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। उनकी 25 वर्षों की निष्ठावान सेवा और कार्यकर्ताओं में गहरी पैठ से पार्टी को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भाजपा नेता सौरभ लुनिया का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने बालोद जिला कार्यकारणी में लौहनगरी दल्लीराजहरा में तेजस्वी भाजपा नेता सौरभ लुनिया को जिला महामंत्री बनाया गया। जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर भाजपा के युवा हृदय सम्राट तेज तर्रार नेता सौरभ लूनिया की नियुक्ति पर पूरे दल्लीराजहरा वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


भाजपा संगठन के इतिहास में पहली बार दल्लीराजहरा से जिला महामंत्री बनाया गया है। जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को आने वाले समय में मिलेगा। सौरभ लूनिया भाजपा में पिछले 25 वर्षों से निस्वार्थ भाव से पार्टी के सेवा करते आ रहे सौरभ लुनिया की भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरी पैठ है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़े होने वाले नेता के रूप में पहचाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें