बालोद शहर के जय स्तंभ चौक के पास निर्माणाधीन अटल परिसर को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने सामने नजर आ रही है निर्माणाधीन अटल परिसर को रोकने जिले के तीनों विधायकों ने कलेक्टर को पत्र लिखा है तो भाजपा ने कहा कि पता नहीं कांग्रेस को किस बात की आपत्ति है, कांग्रेस और भाजपा दोनों के जिलाध्यक्षों ने कहा हम अटल जो को चाहते हैं, तो आखिर विवाद किस बात का है आइए जानते हैं, कांग्रेस कह रही है ये जगह जनहित का जगह है सांस्कृतिक आयोजन और रीजनल बाजार लगता है, तो भाजपा ने कहा इस जगह की भव्यता बढ़ जाएगी।
सबसे पहले समझते हैं कांग्रेस के विरोध को तो कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्टैच्यू बनना चाहिए इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन हम इस बात को प्रमुखता से सामने जा रहे हैं कि परिषद में अटल परिसर के लिए 3 जगह प्रस्तावित थे लेकिन वर्तमान में जिस जगह काम चल रहा है वो पार्किंग स्थल है सामान्य आयोजनों का स्थल है और कांग्रेस भवन के बाजू में है, और यह शहर का हृदय स्थल है जहां रीजनल व्यापार करने वाले आते हैं, और सुविधाओं का ध्यान रखते हुए इसे रिक्त रखना आवश्यक है पहले गंगा सागर तालाब के पास वार्ड क्रमांक 16 में बनना तय हुआ था वहीं उसे बनाना चाहिए।
पता नहीं कांग्रेस को क्या विरोध -बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ने निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी हैं कांग्रेस इसमें गलत ढंग से राजनीति कर रही है, कांग्रेस भवन अलग है और अटल परिसर अलग जगह निर्मित हो रहा है, जब लोग शहर में निकलेंगे तो बड़ा भव्य वो जगह लगेगा कांग्रेस को भी इसका समर्थन करना चाहिए, नकारात्मक राजनीति करना उनका स्वभाव है।