फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के घर में मातम: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल; गुस्साए लोगों ने तंबू लगाकर सड़क जाम की

Thu, 04 May 2023 03:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

डौंडीलोहारा में भी हादसा हो गया। जहां पर देर रात हादसे में 11 लोगों की जान गई थी, वहीं तेज रफ्तार हाइवा एक दुकान में घुस गया। उसकी चपेट में आकर एक बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि, उस समय दुकान और बाइक पर कोई नहीं था। 
विज्ञापन
हादसे के बाद जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद में गुरुवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भड़क गए और उन्होंने तंबू लगाकर सड़क जाम कर दी। जिस युवक की मौत हुई, उसके घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसकी तैयारी को लेकर तीनों एक ही बाइक पर निकले थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम संबलपुर निवासी नकुल पटेल (45) के परिवार में शादी थी। वह दो अन्य युवकों रामायण और उत्तम पटेल के साथ किसी काम से बाइक निकला था। अभी वे कुछ दूर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में नकुल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने नकुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे का पता चलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। वहीं परिजन भी पहुंच गए और सड़क पर टेंट लगा दिया गया। लोग पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। चक्काजाम के कारण सैकड़ों गाड़ियां सड़क पर फंस गई हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राठौर, एसडीएम लोहारा मनोज मरकाम, तहसीलदार दीपिका देहारी पहुंचे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म कराया। इसके बाद जाम खत्म कराकर यातायात को सुचारू किया जा सका है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें