फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: सड़क हादसे में एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर, धड़ से अलग हुआ शरीर, परिजनों का बुरा हाल

Tue, 26 Nov 2024 01:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पूरा मामला बीती रात दरम्यानी का बताया जा रहा है बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र का यह मामला है और मृतक धमतरी का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसा इतना भयानक था की शरीर के चिथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन

धड़ से अलग हुआ शरीर
अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी है और जिस युवक की मृत्यु हुई है उसका शरीर धड़ से अलग हो गया है युवक के जब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी सिनाट्रा की गई है वहीं दूसरे युवक का इलाज किया जा रहा है थाने से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम नरेंद्र साहू पिता हेमंत साहू उम्र 30 वर्ष बताया जा रहा है और घायल युवक का नाम नरेंद्र पिता राम भरोसा बताया जा रहा है दोनों धमतरी जिले के निवासी हैं।

चारामा से लौट रहे थे युवक
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि दोनों युवक रात को चारामा से लौट रहे थे किसी दौरान बालोंद गहन के पास यहां हादसा हुआ जैसे ही घटना की जानकारी मिली हम मौके पर पहुंचे लाश बुरी तरह सड़क पर चिपक गई थी जिसे आनंद-पणन में पूरी तरह साफ कर कर रोड क्लीयरेंस कराया गया और लाश को मर्करी में शिफ्ट कराया गया है आगे आज पोस्टमार्टम किया जा रहा है और आगे की कार्यवाही भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें