बालोद जिले के ग्राम बोडरा में जलसंकट के बीच तालाब में अतिक्रमण का मामला सामने आया हैं जिसपर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू ने कार्यवाही अन्यथा धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल की चेतावनी दी है दुर्गानंद साहू भारतीय जनता पार्टी समर्थित जनपद के उपाध्यक्ष हैं, उन्होंने बताया कि जलसंकट के जलशक्ति मंत्रालय में गुरूर ब्लॉक डेंजर जोन में है प्रशासन जल संरक्षण के लिए नए नए काम कर रही है लेकिन ग्राम बोङरा में जल संरक्षण के एक प्रमुख स्त्रोत जिसे तालाब सरार कहा जाता है उसपर कब्जा किया जा रहा है।
इस गांव का यह छोटा तालाब जो कि जल संरक्षण का और रिचार्ज होने का एक प्रमुख स्रोत है लेकिन गांव के ही कुछ लोगों द्वारा इस तालाब के किनारे किनारे पूरा कब्जा किया गया है बल्कि पूरा कलम ही तालाब में उतार दिया गया है और वहां पर भवन बनाने की कोशिश की जा रही है जिस पर भारतीय जनता पार्टी के जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष ने पूरा मामला उठाया है उनका कहना है कि कुछ महीनों में बारिश होने वाली है और बारिश में यहां जल भराव होता है और वो भूमिगत जल स्तर बढ़ाने में मददगार साबित होने वाला एक महत्वपूर्व स्त्रोत है ऐसे में इसपर कब्जा करना समझ से परे हैं।
कब्जा कर बेचे देते हैं ग्रामीण
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू ने बताया कि मामले में तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पूरे मामले की सूचना दे दी गई है ये बहुत ही गंभीर मामला है यहां पर इस गांव में पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जिसे कब्जा कर बेच दिया गया है यहां पर ये तालाब निस्तार का एक प्रमुख साधन है मवेशियों से लेकर लोगों के लिए जीवन यापन के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थान है जिसे अब कब्जा किया जा रहा है।
आंदोलन की चेतावनी, प्रस्ताव बनाकर तोड़ेंगे कब्जा
पूरे मामले पर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष चतुर्थ आनंद साहू ने सौभाग्य अधिकारी राजस्व की चर्चा की उन्होंने बताया कि एक प्रस्ताव बनाकर उसे अवैध कब्जे को तोड़ दीजिए अभी कहा कि यदि इस विषय प्रकार भाई नहीं की जाती है तो वह धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि यह पेयजल और निस्तार से जुड़ी हुई समस्या है जिसका निराकरण होना ही चाहिए।