फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बालोद जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने साहू सदन के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की

Wed, 04 Feb 2026 09:56 AM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
विज्ञापन
बालोद जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण संपन्न: उपमुख्यमंत्री ने साहू सदन के लिए 25 लाख की घोषणा की
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव आज जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण एवं भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने साहू समाज को प्रदेश का सबसे मेहनतकश और अग्रणी समाज बताते हुए जिला साहू सदन में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने 'दानवीर भामाशाह छात्रावास भवन' का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने सामाजिक भवनों के रचनात्मक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इन भवनों का उपयोग युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग और रोजगारमूलक गतिविधियों के लिए होना चाहिए। उन्होंने समाज के डॉक्टरों से इन केंद्रों के माध्यम से नि:शुल्क चिकित्सा सेवा देने का भी आह्वान किया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष महेंद्र साहू एवं अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, रमशीला साहू,सहित बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें