फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: गूंजने लगा गांव की सरकार बनाने का शोर, MLA संगीता सिन्हा का BJP पर हमला, पूजा साहू के पक्ष में प्रचार

Fri, 14 Feb 2025 05:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

विधायक संगीता सिंह जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 के प्रत्याशी पूजा साहू के पक्ष में प्रचार करने मैदान में उतरे हुए हैं और जिले के सभी 14 जिला पंचायत क्षेत्र में अब प्रचार प्रसार पूरे जोर शोर से चल रहा है। 
विज्ञापन
MLA संगीता सिन्हा का BJP पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद में नगरी निकाय चुनाव का शोर थमने के बाद अब गांव की सरकार बनाने गांव-गांव प्रचार प्रसार देखने को मिल रहा है संचारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने आज प्रचार के दौरान भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अजय चंद्राकर के उसे बयान पर संजय करते हुए कहा कि यहां सरकार के विधायक कहते हैं कि हम उच्च स्तर का शराब रेस्टोरेंट के माध्यम से देंगे आखिर यह छत्तीसगढ़ में क्या करना चाहते हैं समझ नहीं आ पा रहा है उन्होंने कहा कि हम जब बच्चों के साथ रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने भी जाते हैं तो हम आशाए महसूस करते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि विधायक संगीता सिंह जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 के प्रत्याशी पूजा साहू के पक्ष में प्रचार करने मैदान में उतरे हुए हैं और जिले के सभी 14 जिला पंचायत क्षेत्र में अब प्रचार प्रसार पूरे जोर शोर से चल रहा है प्रचार के माध्यम से विधायक संगीता सिन्हा ने राज्य सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि दूसरे राज्यों में महतारी बंधन की राशि 15 सो रुपए मिल रही है तो हमारे इस सरकार को भी राशि बढ़ानी चाहिए उन्होंने कहा कि सारी योजनाओं को तो सरकार बंद कर चुकी है अब यह सरकार आखिर करना क्या चाह रही है गांव की जनता अब सरकार को सबक सिखाने के लिए एकजुट हो चली है और हम दक्षता के साथ मैदान में उतरे हुए हैं।

जानिए सामने कौन और क्या है समीकरण
जिला पंचायत क्षेत्र की बात करें तो क्षेत्र का मांगनाओं से भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी कीर्तिका साहू मैदान में है तो वहीं कांग्रेस ने पूजा साहू को मैदान में उतारा है साहू समाज के मतदाताओं की अधिकता को देखते हुए दोनों पार्टियों ने साहू समाज पर दाव लगाया है दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर मजबूत माने जा रहे हैं और यह मुख्यालय से सटे होने की वजह से इस वीआईपी सीट भी कहा जा रहा है आपको बता दें कि कृतिका साहू जहां दूसरी बार जिला पंचायत से चुनाव लड़ रही है और अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है तो वहीं पूजा साहू पहली बार मैदान में है पूजा साहू काफी शिक्षित महिला बताई जा रही है और दोनों ही मतदाताओं के पास पहुंचकर अपनी-अपनी बातों को रख रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद स्तर पर बनाएंगे प्रशिक्षण केंद्र
जिला पंचायत प्रत्याशी पूजा साहू ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मैं बिहान योजना से जुड़ी रही तो इस योजना को आगे बढ़ाओ महिलाओं के लिए कुछ कर पाऊं और जनपद स्तर पर पुलिस और आर्मी के लिए प्रशिक्षण कैंप की स्थापना के लिए हम प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि महिलाएं साक्षर हो क्षेत्र का विकास हो गांव में स्वरोजगार का निर्माण हो इसके लिए मैं आगे आना चाहती हूं औरइस चुनाव में जीतकर क्षेत्र के लिए कुछ करना चाहती हूं।

कांग्रेस का अध्यक्ष पद पर रहा है कब्जा
बालोद जिले में स्वतंत्र जिला निर्माण के बाद से अब तक केवल दो ही बार जिला पंचायत के चुनाव हुए हैं और यह तीसरा मौका है जब दोनों राष्ट्रीय पार्टियों जिला पंचायत के लिए दम खम लग रही है बात करें जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट की तो जिला निर्माण के बाद से दोनों बार कांग्रेस का कब्जा इस सीट पर रहा है पहले देवलाल ठाकुर कांग्रेस से अधिकृत होकर अध्यक्ष  बने बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया लेकिन पार्टी का दामन थामने से पहले उनके जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो चला था वहीं दूसरी बार सोना देवी देश लहर को कांग्रेस से अध्यक्ष पद की कमान मिली चुकी है तीसरी बार जिला पंचायत का चुनाव है और राज्य में भाजपा की सरकार है और कांग्रेस चाहती है कि वह इस बार हैट्रिक मारे लेकिन बीजेपी कांग्रेस के इस मिथक को तोड़ने के उद्देश्य से उतरी हुई है।

क्या कहते हैं प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी कृतिका साहू ने कहा कि जब से हम जिला पंचायत सदस्य बने हैं तब कोरोना वायरस का संक्रमण काल आ गया वहीं जब मौका मिला सीमित समय के लिए तो हमने मेहनत किया गांव की मूलभूत सुविधाओं के लिए काम किया है जिला पंचायत एक बड़ा क्षेत्र होता है यहां विकास करना चुनौती रहती है पर हमने सभी अपने गांव को बराबर सम्मान और विकास के काम दिए हैं, अब जो कुछ बाकी रह गया उनके लिए पुनः मैदान में उतरे हुए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें