फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: मृत भालू का शव निकालकर लिए गए सैंपल, फोरेंसिक टीम करेगी जांच, हुआ दाह संस्कार

Sat, 22 Mar 2025 07:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के ताँदुला जलाशय के डूबान क्षेत्र में दफन भालू के शव को वन विभाग द्वारा आज निकाल कर उसके सैंपल लेकर सभी लोगों के सामने भालू का दाह संस्कार किया गया
विज्ञापन
भालू का दाह संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के ताँदुला जलाशय के डूबान क्षेत्र में दफन भालू के शव को वन विभाग द्वारा आज निकाल कर उसके सैंपल लेकर सभी लोगों के सामने भालू का दाह संस्कार किया गया वहीं उप वन मंडल अधिकारी ने बताया कि सभी नाखून और दांत सही सलामत पाए गए वेटनरी की टीम ने सैंपल भी कलेक्ट कर लिया है उन्होंने कहा कि सारे एंगल जांच के बाद ही सामने आयेंगे और यहां पर जो भी संलिप्त लोग हैं उनके ऊपर भी कार्रवाई करने की बात वन विभाग द्वारा कही गई।

विज्ञापन


फोरेंसिक टीम करेगी जांच
आपको बता दें कि वन विभाग ने कहा कि पंजे अलग हैं तो यदि किसी धारदार हथियार से कांटा गया है या फिर यहां पर किसी तरह का कोई जहर दिया गया है तो उसके लिए सैंपल लिया गया है जिसका फोरेंसिक जांच किया जाएगा उप वन मंडल अधिकारी डिंपी बैंस ने बताया कि सैंपल भेजने के बाद लगभग 15 से 1 महीने का समय लगता है जिसका हमें इंतजार करना पड़ेगा फॉरेन से रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक मामले का पता चल पाएगा।

आज की गई कार्रवाई 
आपको बता दें कि करीब एक महीने से जमीन में दफन मृत भालू को वन विभाग की टीम ने आखिरकार बाहर निकाल लिया है,लेकिन खोदाई के दौरान शव को बाहर निकालते समय चौकाने वाला खुलासा हुआ है,दरअसल भालू के पंजे अलग कटे हुए मिले है इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने भालू के चारो पंजे को काटा है,आपको बता दें कि करीब एक माह पूर्व बालोद के घने जंगल के बीच एक भालू की संदिग्ध मौत के बाद उसे कर्मचारियों ने जमीन में दफन कर दिया था जिसके बाद खबर सामने आते ही आज उस मृत भालू को खोदाई कर फिर से बाहर निकाला गया इस दौरान भालू के पंजे अलग कटे हुए नजर आए हैं, जिसे लेकर अब अधिकारी जांच शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें