छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो हत्या का मामला आज सामने आया है जहां के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, पूरा मामला ग्राम बघमरा का है जहां गीता बाई देवांगन पति सोनू राम देवांगन 62 वर्ष की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है, उक्त घटना के बाद से घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है वहीं मौके पर फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है पुलिस के बड़े अधिकारियों सहित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय मृतका के साथ उसकी बहू घर में थी लेकिन दोनों अलग-अलग कमरे में थे जिसके कारण घटना कैसे हुई इस बात का भनक उसकी बहू को भी नहीं लगा है फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची हुई है और घटनास्थल को सील करके जांच शुरू कर दी गई है आखिर 65 वर्षीय महिला से किसको क्या दुश्मनी होगी सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही है।
शराब दुकान में हत्या
जिले के डौंडीलोहारा शराब दुकान के पास दोस्त ने लोहे की पाइप से वार कर दोस्त की हत्या कर दी, शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया है, मृतक विजय बघेल डौंडीलोहारा के टिकरापारा का रहने वाला है आरोपी भालुकोन्हा का रहने वाला है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।