फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद में पुलिस का डबल एक्शन! ढाबों पर अवैध शराब का खेल पकड़ा, नशे में गाड़ी चलाने वाले 49 पर कार्रवाई

Mon, 14 Sep 2026 08:50 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

अवैध शराब और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक साथ बड़ा अभियान चलाया। एनएच-30 स्थित ढाबों पर दबिश देकर अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी देशी शराब जब्त की गई और दो ढाबा संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
बालोद पुलिस का ढाबों पर बड़ा छापा: अवैध शराब के साथ दो संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में अवैध गतिविधियों और नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना और एसडीओपी गुरूर माया शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष टीम और पुरूर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने नेशनल हाईवे-30 पर स्थित ढाबों की जांच की। इस दौरान दो ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसे और बेचे जाने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन


दो ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान जगत राम साहू (28) निवासी कुम्हारखान के ढाबा परिसर से बिक्री के लिए रखी गई देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। वहीं दूसरे मामले में शुभम सालुंके (25) निवासी बिटोडा के खिलाफ भी आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

नशे में वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा
ढाबों में कार्रवाई के साथ पुलिस टीम ने एनएच-30 पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 49 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 5 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले, जिनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


संयुक्त टीम ने संभाला मोर्चा
अभियान में निरीक्षक नवीन बोरकर, निरीक्षक मुकेश सिंह, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, सूबेदार अखिलेश सिंह, निरीक्षक सोन सिंह सोरी, उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू, पीएसआई चित्ररेखा खांडे, सउनि अनिल राजपूत, सउनि अजित महोबिया, सउनि लता तिवारी और सउनि देवकुमारी समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 

बालोद पुलिस का ढाबों पर बड़ा छापा: अवैध शराब के साथ दो संचालक गिरफ्तार

 

बालोद पुलिस का ढाबों पर बड़ा छापा: अवैध शराब के साथ दो संचालक गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें