फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 13 लोग गिरफ्तार, 3.33 लाख रुपये नकद जब्त, आरक्षक भी था शामिल

Sat, 15 Nov 2025 03:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक आरक्षक सहित सिद्धांत परिवार के कई युवक गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
3.33 लाख रुपये नकद जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना बालोद पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक आरक्षक सहित सिद्धांत परिवार के कई युवक गिरफ्तार किए गए हैं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूरे मामले पर की गई है।

विज्ञापन


बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परेंगुड़ा स्थित गुलाब ढाबा के पीछे बगीचा खेत में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 13 जुआरियों को धर दबोचा।छापे के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से 3,33,720 रुपये नकद, ताश के 52 पत्ते, दो चार्जिंग बल्ब और एक लाल रंग की दरी जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना बालोद में अपराध क्रमांक 489/2025 धारा 3(2) सार्वजनिक छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों में मुकेश जैन (दुधली मालीघोड़ी), दीपक धनंजय (कुंदरूपारा बालोद), समीर खान (जवाहरपारा), रोशन जैन (मरारपारा), अंकित सोमानी (बुढ़ापारा), रंजीत कविराज (झलमला), तनिश जैन (वार्ड 10, हाई स्कूल रोड बालोद), आरक्षक दिनेश टंडन (झलमला), फरीद कत्याल (आमापारा), योगेश जैन (मरारपारा), प्रवीण महेश्वरी (जवाहरपारा) और गुलाम सरवर तिगाला (दुधली) शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें