फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद: स्कूल को डिस्मेंटल करते वक्त बड़ा हादसा, छह मजदूर घायल, दो गंभीर जिला अस्पताल रेफर

Tue, 19 Aug 2025 08:38 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में एक झज्जर स्कूल भवन कोड नहाते वक्त एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमें मौके पर ही छह मजदूर घायल हो गए और दो गंभीर घायल मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
छह मजदूर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में एक झज्जर स्कूल भवन कोड नहाते वक्त एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमें मौके पर ही छह मजदूर घायल हो गए और दो गंभीर घायल मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गुंदरदही ब्लॉक के ग्राम राहुद का यह पूरा मामला है जिसके बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। गुण्डरदेही के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि 4 लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, बाकी 2  गंभीर घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


जर्जर थी छत
मिली जानकारी के अनुसार गांव में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का भवन काफी लंबे समय से जर्जर हो चुका था जिसके बाद भी वहां पर पढ़ाई संचालित थी और हर वक्त बच्चों की सुरक्षा का खतरा वहां मंडराता था जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर इस डिस्मेंटल करने का फैसला लिया और पंचायत द्वारा इस दिस मेंटल किया जा रहा था इसी दौरान जर्जर हो चुकी छत भर भर कर मजदूरों के ऊपर गिर गई अब इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की छत कितना जर्जर था और बच्चे किसी खतरे के साए में पढ़ाई कर रहे थे।

हादसा और भी हो सकता था गंभीर 
स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन ने पहले ही इस भवन की स्थिति को लेकर उच्चाधिकारियों को आवेदन दिया था. उनका कहना है कि जिस जगह मजदूर घायल हुए, वहीं पर छुट्टी के बाद छोटे-छोटे बच्चे भी खेलते हैं. अगर हादसा दिन के समय हुआ होता तो इसकी चपेट में मासूम छात्र भी आ सकते थे. यह स्थिति प्रशासन और पंचायत की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है.
विज्ञापन


कोई लापरवाही तो होगी कार्रवाई
बालोद जिले के अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से पूरी घटना की जानकारी प्राप्त हुई है और यह गंभीर विषय है यदि इस घटना में किसी तरह की कोई भी लापरवाही पाई जाती है तो इसमें कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें