फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद: खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, 40 वर्षीय महिला की मौत; दो गंभीर झुलसीं

Wed, 23 Sep 2026 08:12 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पथराटोला में खेत में काम कर रही तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में 40 वर्षीय अनुसुइया बाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।
 
विज्ञापन
महिलाओं पर गिर आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथराटोला में खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। गाज की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घायलों को तत्काल दल्लीराजहरा के ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पथराटोला की महिलाएं रोजाना की तरह खेत में कृषि कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे महिलाओं पर गिर गई।

एक की मौके पर मौत, दो गंभीर झुलसीं
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 40 वर्षीय अनुसुइया बाई, पति ज्योति राम मसिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पास खेत में काम कर रहीं क्लेन्द्री बाई (42 वर्ष), पति जगन्नाथ पिस्दा और रामेश्वरी सहारे (35 वर्ष), पति दिलबर सहारे गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को निजी वाहन से दल्लीराजहरा स्थित ज्योति अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कराया
घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल दोनों घायल महिलाओं का अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

महिलाओं पर गिर बिजली

 

महिलाओं पर गिर बिजली

 

महिलाओं पर गिर बिजली

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें