छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 अप्रैल को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे जहां पर गुरुर ब्लॉक में दो समाजों के संयुक्त सम्मेलन में शामिल होंगे ऐसा पहली बार होने जा रहा है जहां आदिवासी समाज और साहू समाज मिलकर एक साथ महोत्सव मना रहे हैं और इसके लिए तैयारी भी पूरी हो चुकी है यहां पर साहू समाज के भवन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे वहीं गौड़ आदिवासी समाज के भवन का भी लोकार्पण किया जाएगा वहीं जिले के ग्राम नारागांव में शहीदों की प्रतिमा का अनावरण भी मुख्यमंत्री करेंगे इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है।
दोनों भवनों में चल रही तैयारियां
आपको बता दें कि साहू सदन और गोंडवाना भवन में दोनों समाज के प्रतिनिधि अपने-अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष उत्तरा मरकाम ने बताया कि बड़े ही गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री यहां पर सामूहिक रूप से दो समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे और यह हमारा वार्षिक अधिवेशन रहेगा उन्होंने कहा कि हमने जो भवन बनाया है उसका मुख्यमंत्री अपने हाथों से उद्घाटन करेंगे हमारे समाज को नहीं दिशा दिखलाएंगे इसके लिए हम समाज के स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। वही साहू समाज के तहसील अध्यक्ष महेंद्र साहू ने बताया की तैयारियां अंतिम चरण पर है और मुख्यमंत्री महोदय के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री तोखन साहू विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित स्थानीय सांसद व स्थानीय नेता जनप्रतिनिधि यहां मौजूद रहेंगे।
पहली बार दो समाज का संयुक्त आयोजन
आपको बता दें कि बालोद जिले में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब दो बहु संख्या के समाज संयुक्त रूप से एक जगह अधिवेशन कर रहे हैं करमा महोत्सव के साथ आदिवासी समाज का वार्षिक अधिवेशन गजब का तालमेल साबित होगा वहीं प्रदेश सहित केंद्रीय स्तर के नेता मंत्री भी मौजूद रहेंगे शहर के हाई स्कूल मैदान में यह आयोजन संपन्न होगा स्थानीय तहसीलदार अनुभाग्य अधिकारी राजस्व सहित मुख्य नगर पंचायत अधिकारी भी शहर में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।