फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, बालोद में चोरी करने वाले चोर दबोचे, लाखों रुपये के जेवरात जब्त

Mon, 12 May 2025 07:57 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जहां चोरी करने वाले चोर दबोचे हैं। उनके पास से लाखों रुपये के जेवरात जब्त हुए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल, इन चोरों ने बालोद के अलावा आसपास के जिले और अन्य थानों में चोरी का आतंक मचाकर रखा था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये शातिर चोर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करते थे। आरोपियों की पहचान जेल काटने के दौरान हुई थी और अन्य मामलों में कई थानों में चारों आरोपियों के नाम से अपराध पंजीबद्ध है।

पुलिस ने तीन चोर और एक सोनार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरों के पास से लगभग 30 लाख रुपए के सोने और चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें