फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: चाय के विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, कुल्हाड़ी भी जब्त

Sat, 04 Jan 2025 04:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के कंवर चौकी अंतर्गत ग्राम सांगली में पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के कंवर चौकी अंतर्गत ग्राम सांगली में पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया जा रहा है आपको बता दें पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद आरोपी ने इल्जाम कबूल कर लिया वहीं पुलिस द्वारा घटना में उपयोग किए गए टांगिया को भी जब्त कर लिया गया है हत्यारे पति का नाम केवल चंद साहू पिता जयराम साहू है न्यायिक अभिरक्षा में पुलिस ने आरोपी को लिया है।

विज्ञापन


जानिए क्या था मामला
आपको बता दें कि ग्राम सांगली में सुबह सुबह 38 वर्षीय पति केवल साहू ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी ईश्वरी साहू को टांगिया से मारकर हत्या कर दिया था जिसके बाद परिजन उसे धमतरी जिला अस्पताल ले कर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया परिजनों के द्वारा दिए गए बयान में परिजनों ने पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद की बात को पुलिस के सामने रखा था वहीं चाय बनाने के विवाद में हत्या का मामला सामने आया था।

सर और पैर में किया था हमला
पुलिस अनुविभागी अधिकारी देवांश राठौर ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं अपनी पत्नी ईश्वरी साहू के सर और जांघों में उसके पति ने गंभीर रूप से हमला किया था जिसे लहूलुहान हालत में धमतरी ले जाया गया था उसके आरोपी पति को यह नहीं पता था कि हमला इतना तेज होगा कि उसकी मृत्यु हो जाएगी। जिस समय हत्या हुई उस समय मृतिका की मां भी वहीं रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें