फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: मनरेगा में 5 दिन का भुगतान देने से पंचायत ने किया इनकार, सैंकड़ों महिलाओं ने कलेक्टोरेट का किया घेराव

Tue, 21 May 2024 07:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के ग्राम मटिया पंचायत के आखिरी गांव साल्हेटोला की सैंकड़ो महिलाएं आज अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मिलकर मनरेगा कार्य में धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत करने लगे।
विज्ञापन
महिलाओं ने कलेक्टोरेट का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के ग्राम मटिया पंचायत के आखिरी गांव साल्हेटोला की सैंकड़ो महिलाएं आज अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मिलकर मनरेगा कार्य में धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत करने लगे। दरअसल महिलाओं ने बताया कि पहले तो पंचायत द्वारा 10 लख रुपए स्वीकृत और उसके हिसाब से काम देने की बात कही गई थी हम लगातार काम कर रहे थे अब जब हमने काम पूरा कर लिया तो अचानक पंचायत द्वारा काम बंद कर दिया गया। यह कहा गया कि आप लोगों का मजदूरी हम नहीं दे पाएंगे ऐसा कहते हुए 5 दिनों की मजदूरी रोक दिया गया है महिलाओं ने कलेक्टर से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की।

विज्ञापन

 

वहीं पूरे मामले पर मनरेगा के विकासखंड कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि पंचायत से गलती हुई है और महिलाओं का जो भुगतान अटका हुआ है उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वहीं सरपंच ने बताया कि सामुदायिक डबरी निर्माण के लिए 335000 की स्वीकृति हुई थी और उसी का काम चल रहा था जहां पर पैसे कम पड़े और महिलाएं राशि से अधिक काम करने लगी जिसके कारण इसके लिए कोई हल निकाला जाएगा।


महिलाओं ने कहा- हमारे साथ हुआ धोखा
मनरेगा में काम करने वाली महिला मनीषा साहू ने बताया कि हमने 6 हफ्ते काम किया है और 5 दिन का भुगतान हमे अधिक कर देने की बात कहते हुए पैसे ना देने की बात कही जा रही है परंतु उन्होंने कहा कि हमें सारे दस्तावेज में साइन कराए गए हैं और पैसे पता नहीं पंचायत रखेंगे या फिर कुछ और किया जाएगा हमें हमें भुगतान का पैसा दिया जाना चाहिए पहले पंचायत ने कहा था कि 10 लाख रुपए की ड्यूटी हुआ है और उसका काम किया जाएगा फिर अचानक उन्होंने कहा कि केवल चार लाख रुपए का ही काम किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें