फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: अंचल के सबसे बड़े मेले में दिख रही आदिवासी परंपरा की झलक, देखें वीडियो

Tue, 10 Dec 2024 10:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

मेले में संस्कृति सभ्यता और एकजुटता की मिशाल देखने को मिल रही है और यह मेला शहीद वीर नारायण की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।
विज्ञापन
पारंपरिक परिधान में महिलाएं - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के राजराव पठार में विराट वीर मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर आदिवासी संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिल रही है। यहां पर अंचल से देवी-देवता भी पहुंचे हुए हैं, जहां देव जातरा का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है और दूर-दूर से आंगा देव पहुंचे हुए हैं। यहां पर धमतरी की पायल नेताम ने बताया कि पहनावा और संस्कृति की अनुपम मिशाल यहां देखने को मिल रही है।

विज्ञापन




युवा प्रभाग से अपनी सेवा दे रहे नवीन सलाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ के यह सबसे बड़े मेले में से एक है और यहां पर बस्तर से भी लोग पहुंचे हुए हैं आपको बता दें कि इस विराट वीर मेले का 11 वर्ष से आयोजन हो रहा है और यहां पर संस्कृति सभ्यता और एकजुटता की मिशाल देखने को मिल रही है और यह मेला शहीद वीर नारायण की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगा देव पहुंचे मंच पर
आयोजन के दौरान आंगा देव अचानक मंच के समीप पहुंच गए, जिसमें देवी देवता सवार थे। इसके बाद पूरी लाइन को क्लियर किया गया और पूजा अर्चना के बाद यहां पर विदाई दी गई, वहीं हाट बाजार युवा पंचायत का आयोजन भी यहां पर किया जाता है, जिसे लेकर पूरे युवा सामाजिक जन हिस्सेदारी लेते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें